मेरे पति को किस जुर्म में गोरखपुर पुलिस ले गई?

गोरखपुर। सामाजिक चिंतक एवं पूर्वांचल गांधी के नाम से चर्चित डॉ. संपूर्णानंद मल्ल को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद उनकी पत्नी ने गिरफ्तारी की प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं।
डॉ. मल्ल की पत्नी ने दूरभाष पर बताया कि पुलिस उनके पति को घर से यह कहकर गोरखपुर ले गई थी कि उनसे केवल बातचीत करनी है। उनके अनुसार परिवार को यह जानकारी नहीं दी गई थी कि उन्हें हिरासत में लिया जाएगा या जेल भेजा जाएगा।
पत्नी का कहना है कि हिरासत स्थल से किसी अन्य व्यक्ति के फोन के माध्यम से डॉ. मल्ल ने केवल इतना संदेश दिया कि “मुझे धोखे से बुलाकर पुलिस ले आई है।” उन्होंने मीडिया के लोगों तक यह बात पहुंचाने का अनुरोध किया।
परिजनों ने प्रशासन से मांग की है कि डॉ. मल्ल के विरुद्ध यदि कोई कार्रवाई की गई है तो उसके आधार, आरोपों और कानूनी प्रक्रिया की जानकारी सार्वजनिक की जाए। परिवार का कहना है कि उन्हें अभी तक मामले की स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है।
वहीं, डॉ. मल्ल की गिरफ्तारी और आरोपों के संबंध में पुलिस का आधिकारिक पक्ष सामने आना बाकी है। मामले को लेकर समर्थकों और सामाजिक संगठनों में भी चर्चा का माहौल है। पुलिस के आधिकारिक बयान के बाद ही गिरफ्तारी के कारणों की पुष्टि हो सकेगी।


रिपोर्ट: के. एन. साहनी
स्थान: गोरखपुर

Related Post

Leave a Comment