प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर घर-घर जलेंगे दीप, भाजपा मनाएगी सेवा संकल्प अभियान

Spread the love

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर घर-घर जलेंगे दीप, भाजपा मनाएगी सेवा संकल्प अभियान


17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक जिले में होंगे 13 विविध कार्यक्रम, अंतिम तैयारी बैठक में बनी रणनीति
कुशीनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक भारतीय जनता पार्टी द्वारा सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत जिले में 13 प्रकार के विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान की अंतिम तैयारी बैठक जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय पर हुई।
जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने कहा कि केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार सभी कार्यक्रमों को जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता पूर्ण मनोयोग से सफल बनाएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि “जिसने जीवन संवारा, उसे आशीर्वाद हमारा” के भाव के साथ प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर शाम सात बजे प्रत्येक लाभार्थी अपने घर पर एक दीप जलाकर उन्हें आशीर्वाद दे।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनसेवा और राष्ट्रसेवा को प्राथमिकता देते हुए वैश्विक मंच पर भारत का सम्मान बढ़ा है। सरकार की विभिन्न योजनाओं से समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों के जीवन स्तर में सुधार का प्रयास हुआ है। उन्होंने कहा कि भारत 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
बैठक में जिला महामंत्री विवेकानंद शुक्ला, अतुल श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, जिला मंत्री धनंजय राय, विश्वरंजन आनंद, आईटी संयोजक नमो नारायण मौर्या, जिला मीडिया प्रभारी अमित राय, रूपम सिंह, किशन कुशवाहा, सुशील शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सच्ची रिपोर्ट | उत्तर प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *