दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के

दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सह -संपादक, सच्ची रिपोर्ट, जगदीश सिंह, हाटा
कुशीनगर

अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली हाटा पुलिस को गुरुवार को बड़ी सफलता मिली। पुलिस टीम ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामसहाय चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी सन्नी कुमार कन्नौजिया, पुत्र राजू कन्नौजिया, निवासी पिपरी टोला डिबनी, थाना अहिरौली बाजार, जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार किया।उसके विरुद्ध कोतवाली हाटा में मु.अ.सं. 312/2025, धारा 137(2)/87/64(1) भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक आनंद मोहन यादव एवं कांस्टेबल चंदन कुमार शामिल रहे। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।

Related Post

Leave a Comment

Breaking News

Follow me

इस तरह की वेबसाइट बनवाने के लिए संपर्क करे

Mob 8948760348 Add- Ravindra Nagar, Padrauna, Kushinagar