बकरीद को लेकर पुलिस सतर्क, नवागत अपर पुलिस अधीक्षक ने किया पैदल गश्तशांति व सौहार्दपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने की अपील


बकरीद को लेकर पुलिस सतर्क, नवागत अपर पुलिस अधीक्षक ने किया पैदल गश्त
शांति व सौहार्दपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने की अपील

रिपोर्ट : के. एन. साहनी
पडरौना, कुशीनगर।
आगामी बकरीद पर्व को लेकर जिला पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कमर कस ली है। नवागत अपर पुलिस अधीक्षक निवेश कटियार ने सोमवार को क्षेत्राधिकारी कसया/सदर श्री कुन्दन कुमार सिंह तथा कोतवाली पुलिस बल के साथ बसहियाँ बनबीरपुर क्षेत्र में पैदल मार्च कर लोगों से संवाद किया।

गश्त के दौरान उन्होंने आमजन से शांति और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील करते हुए कहा कि पुलिस हर परिस्थिति में सजग है और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

अपर पुलिस अधीक्षक श्री कटियार ने बताया कि संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों में विशेष निगरानी रखी जा रही है। सोशल मीडिया पर अफवाहों पर भी पुलिस की विशेष नजर है। उन्होंने स्थानीय लोगों से सहयोग करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की।

उन्होंने कहा, “बकरीद भाईचारे, मेल-मिलाप और आपसी सद्भाव का त्योहार है। इसे पूरे प्रदेश में शांतिपूर्ण ढंग से मनाया जाए, इसके लिए हम सभी को मिलकर प्रयास करना होगा।”

इस दौरान स्थानीय लोग भी गश्त में शामिल हुए और पुलिस के प्रयासों की सराहना की। अधिकारियों ने लोगों को आश्वस्त किया कि त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।


Related Post

Leave a Comment

Breaking News

Follow me

इस तरह की वेबसाइट बनवाने के लिए संपर्क करे

Mob 8948760348 Add- Ravindra Nagar, Padrauna, Kushinagar