पेड़ों की टहनियों की कटाई-छंटाई के चलते रविंद्र नगर उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति चार घंटे रहेगी बंद

पेड़ों की टहनियों की कटाई-छंटाई के चलते रविंद्र नगर उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति चार घंटे रहेगी बंद,,


9 अगस्त को सुबह 6 से 10 बजे तक विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित, विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की,,


कुशीनगर। विद्युत विभाग ने रविंद्र नगर क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। 33 केवी विद्युत लाइन पर आ रही पेड़ों की टहनियों की कटाई-छंटाई का कार्य किया जाना है। इसके चलते 9 अगस्त को सुबह 6:00 बजे से 10:00 बजे तक रविंद्र नगर उपकेंद्र की विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।
विद्युत विभाग के अधिकारियों के अनुसार, 33 केवी लाइन के आसपास पेड़ों की टहनियों की कटाई-छंटाई आवश्यक सुरक्षा कार्य के तहत की जाएगी। कार्य के दौरान विद्युत आपूर्ति बंद रखी जाएगी, ताकि कर्मचारियों को सुरक्षित तरीके से कार्य पूरा करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
विभाग ने संबंधित क्षेत्र के सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित अवधि में विद्युत आपूर्ति बाधित रहने को लेकर धैर्य बनाए रखें और विभागीय कार्य में सहयोग करें।
अधिशासी अभियंता सुरेंद्र कुमार, उपखंड अधिकारी शशिकांत गुप्ता एवं अवर अभियंता पिंटू बिन्द की ओर से जारी सूचना में उपभोक्ताओं से शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा विद्युत विभाग का सहयोग करने की अपील की गई है।
विभाग ने उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि आवश्यक विद्युत संबंधी कार्य पहले से निपटा लें, ताकि आपूर्ति बंद रहने के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Related Post

Leave a Comment

Breaking News

Follow me

इस तरह की वेबसाइट बनवाने के लिए संपर्क करे

Mob 8948760348 Add- Ravindra Nagar, Padrauna, Kushinagar