पूर्वांचल गांधी’ के नाम से चर्चित डॉ. संपूर्णानंद मल्ल का ऐलान”16 अगस्त को लखनऊ में होगी अगस्त क्रांति, न्याय नहीं मिला तो सरकार और विश्वविद्यालय से सीधा सवाल”

पूर्वांचल गांधी’ के नाम से चर्चित डॉ. संपूर्णानंद मल्ल का ऐलान”16 अगस्त को लखनऊ में होगी अगस्त क्रांति, न्याय नहीं मिला तो सरकार और विश्वविद्यालय से सीधा सवाल”

गोरखपुर। गूगल पर “पूर्वांचल गांधी” नाम से चर्चित समाजसेवी डॉ. संपूर्णानंद मल्ल ने डीडीयू विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए ऐलान किया है कि अब 8 अगस्त के स्थान पर 16 अगस्त को लखनऊ के हजरतगंज स्थित गांधी-अंबेडकर प्रतिमा पर “अगस्त क्रांति” आंदोलन किया जाएगा।

डॉ. मल्ल ने उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाधिपति तथा मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में कहा है कि पीजी प्रथम श्रेणी और यूजीसी-नेट जैसी कठिन परीक्षाएं उत्तीर्ण कर अर्जित उनकी शैक्षणिक उपलब्धियां उनके जीवन की सबसे बड़ी पूंजी हैं। उनका आरोप है कि डीडीयू विश्वविद्यालय प्रशासन ने उनके साथ अन्याय करते हुए उनकी नियुक्ति समाप्त कर दी और वर्षों से उन्हें न्याय से वंचित रखा गया।

उन्होंने कहा कि यदि किसी नागरिक की विधिवत अर्जित शैक्षणिक योग्यता और सम्मान को इस प्रकार विवादों में घेरा जा सकता है, तो यह केवल उनका नहीं बल्कि शिक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी प्रश्न है। उन्होंने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच और न्यायोचित कार्रवाई की मांग की है।

डॉ. मल्ल ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया, तो 16 अगस्त को लखनऊ में गांधी-अंबेडकर प्रतिमा स्थल पर तिरंगा लेकर लोकतांत्रिक तरीके से बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि ज्ञापन की प्रतिलिपि डीडीयू विश्वविद्यालय के कुलपति, कुलसचिव, मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव (उच्च शिक्षा), प्रमुख सचिव (गृह), जिलाधिकारी एवं पुलिस प्रशासन गोरखपुर और लखनऊ को भी भेजी गई है।

डॉ. संपूर्णानंद मल्ल ने अपने सामाजिक योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने 38 वर्षों में 10 हजार पेड़ों का रोपण, 22 यूनिट स्वैच्छिक रक्तदान किया है तथा उन्हें राज्यपाल और मुख्यमंत्री द्वारा प्रशस्ति-पत्र से सम्मानित किया जा चुका है।

Related Post

Leave a Comment

Breaking News

Follow me

इस तरह की वेबसाइट बनवाने के लिए संपर्क करे

Mob 8948760348 Add- Ravindra Nagar, Padrauna, Kushinagar