ईमानदारी, अनुशासन और जनसेवा की मिसाल: उपनिरीक्षक भारत विशाल

ईमानदारी, अनुशासन और जनसेवा की मिसाल: उपनिरीक्षक भारत विशाल,,
कुशीनगर। वर्ष 2023 बैच के उपनिरीक्षक भारत विशाल की पहली तैनाती जनपद कुशीनगर के थाना रवीन्द्र नगर धूस में साइबर सेल एवं विशेष विवेचक के रूप में हुई। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने ईमानदारी, निष्पक्षता और कर्तव्यनिष्ठा के साथ जनता की सुरक्षा तथा अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने का कार्य किया। वे मूल रूप से बिहार राज्य के जहानाबाद जनपद के निवासी हैं।
लगातार उत्कृष्ट कार्य और बेहतर पुलिसिंग के चलते पुलिस अधीक्षक केशव कुमार द्वारा किए गए तबादलों के क्रम में उनका स्थानांतरण थाना कसया में किया गया। वर्तमान में वे गांधी चौक पुलिस चौकी, कसया पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
उपनिरीक्षक भारत विशाल का कहना है कि वे कानून-व्यवस्था बनाए रखने को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं। उन्हें क्षेत्राधिकारी कसया डॉ. अजय कुमार सिंह एवं थानाध्यक्ष इत्यानंद पाण्डेय के निर्देशन में कार्य करने का अवसर मिला है, जिसके लिए वे स्वयं को सौभाग्यशाली मानते हैं।
उन्होंने कहा कि पुलिस का उद्देश्य केवल अपराध नियंत्रण ही नहीं, बल्कि पीड़ितों को समय पर न्याय और हरसंभव सहायता उपलब्ध कराना भी है। जनता का विश्वास पुलिस की सबसे बड़ी पूंजी है और इसी विश्वास को मजबूत बनाए रखने के लिए वे पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते रहेंगे।
— सच्ची रिपोर्ट

Related Post

Leave a Comment