थाना दिवस पर उमड़ी फरियादियों की भीड़, अधिकारियों ने सुनी जनसमस्याएं,,
15 मामले पंजीकृत दो का निस्तारण मौके पर
कसया, कुशीनगर। थाना कसया परिसर में आयोजित थाना दिवस में बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याओं और शिकायतों को लेकर पहुंचे। अधिकारियों ने एक-एक कर सभी फरियादियों की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।
थाना दिवस की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी विवेक कुमार मिश्रा ने की। इस दौरान उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप भूमि विवाद, राजस्व एवं पुलिस से जुड़े मामलों का पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को त्वरित न्याय मिल सके।
इस अवसर पर सीओ कसया डॉ. अजय कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस से जुड़े मामले में सीधे कार्यालय में संपर्क करें। तहसीलदार कसया धर्मवीर सिंह, थानाध्यक्ष इत्यानंद पाण्डेय, वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजेश कुमार यादव, उपनिरीक्षक सुजीत कुमार पाण्डेय, उपनिरीक्षक दिनेश यादव, कानूनगो बृजेश मणि, अजय लाल श्रीवास्तव, गुलक्सा खातून ,शिवमुरारी लाल, मार्कण्डेय मणि तथा लेखपाल सुनील कुशवाहा, बंसबहादुर यादव, अजय दुबे, निशा निगम, रीमा सिंह, संजय गुप्ता, अनिल कुमार मिश्रा सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
थाना दिवस के दौरान प्राप्त शिकायतों के त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण पर विशेष जोर दिया गया तथा आवश्यक मामलों में संयुक्त टीम बनाकर मौके पर जांच करने के निर्देश भी दिए गए।


