साखोपार होम्योपैथिक आरोग्य निकेतन पर लोगों का बढ़ा भरोसा
कुशीनगर। क्षेत्र के साखोपार होम्योपैथिक आरोग्य निकेतन में प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। यहां तैनात चीफ फार्मासिस्ट श्री नीरज कुमार तिवारी प्रतिदिन ओपीडी में लगभग 100 मरीजों का परीक्षण कर उन्हें आवश्यक परामर्श एवं दवाएं उपलब्ध कराते हैं।
रोगियों का कहना है कि उन्हें यहां समय पर परामर्श और दवाएं मिलती हैं, जिससे उनका विश्वास इस चिकित्सा केंद्र पर लगातार बढ़ रहा है। सर्दी, जुकाम, एलर्जी, त्वचा संबंधी समस्याओं सहित विभिन्न सामान्य बीमारियों के उपचार के लिए आसपास के गांवों से भी लोग यहां पहुंचते हैं।
चीफ फार्मासिस्ट श्री नीरज कुमार तिवारी ने बताया कि मरीजों को उनकी समस्या के अनुसार उचित सलाह और दवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या होने पर स्वयं दवा लेने के बजाय योग्य चिकित्सक या अधिकृत स्वास्थ्यकर्मी से परामर्श लेकर ही उपचार कराएं।
शाखोपार होम्योपैथिक आरोग्य निकेतन में मरीजों को परामर्श एवं दवा उपलब्ध कराते चीफ फार्मासिस्ट श्री नीरज कुमार तिवारी हॉस्पिटल स्टॉप
उदय प्रताप

