एसपी केशव कुमार के निर्देशन में कुशीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश

एसपी केशव कुमार के निर्देशन में कुशीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश,,


कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में जनपद में साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कुशीनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से एक कार, एक लैपटॉप, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक, चेकबुक तथा ₹1,00,500 नकद बरामद किए गए हैं। बरामद दस्तावेजों एवं इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के आधार पर गिरोह के अन्य सदस्यों और उनके नेटवर्क की गहनता से जांच की जा रही है।
अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार साइबर अपराधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है। आमजन की गाढ़ी कमाई हड़पने वाले ऐसे गिरोहों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी अनजान व्यक्ति से ओटीपी, बैंक खाता, एटीएम अथवा अन्य गोपनीय वित्तीय जानकारी साझा न करें तथा साइबर ठगी होने पर तत्काल हेल्पलाइन 1930 या निकटतम पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराएं।
पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
रिपोर्ट : के एन साहनी

सिद्धार्थ वर्मा

अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर

Related Post

Leave a Comment

एसपी केशव कुमार के निर्देशन में कुशीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश,, कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में जनपद में साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कुशीनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो … Read more