राजीव निगम ने संभाला पडरौना सदर SDM का पदभार


राजीव निगम ने संभाला पडरौना सदर SDM का पदभार


पडरौना, कुशीनगर। 2021 बैच के पीसीएस अधिकारी श्री राजीव निगम ने आज उप जिलाधिकारी (SDM) सदर, पडरौना का कार्यभार ग्रहण कर लिया। श्री निगम मूल रूप से बांस, बरेली (उत्तर प्रदेश) के निवासी हैं। इससे पूर्व वह जनपद लखीमपुर खीरी की तहसील निघासन में उप जिलाधिकारी के पद पर कार्यरत थे।
कार्यभार ग्रहण करने के बाद श्री निगम ने तहसील के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक कर राजस्व, कानून-व्यवस्था एवं जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि लेखपाल अपने-अपने क्षेत्र के गांवों में नियमित रूप से रहकर जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें।
बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि शासन की प्रत्येक महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजना का लाभ अंतिम पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से ईमानदारी, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया।


✍️ के एन साहनी / तेजप्रताप सिंह
सच्ची रिपोर्ट | उत्तर प्रदेश

Related Post

Leave a Comment

Breaking News

Follow me

इस तरह की वेबसाइट बनवाने के लिए संपर्क करे

Mob 8948760348 Add- Ravindra Nagar, Padrauna, Kushinagar