हाटा कोतवाली पुलिस की बड़ी सफलता, वांछित अभियुक्त निलेश गोड़ उर्फ चैम्पियन गिरफ्तार
,,
पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री केशव कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ वर्मा के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी कसया डॉ. अजय कुमार सिंह के कुशल मार्गदर्शन में जनपद में वांछित अभियुक्तों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली हाटा पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है।
सोमवार को कोतवाली हाटा पुलिस टीम ने मु0अ0सं0 335/2026, धारा 69 भारतीय न्याय संहिता (BNS) में वांछित अभियुक्त निलेश गोड़ उर्फ चैम्पियन पुत्र मनोज गोड़, निवासी मठिया मिश्र, को छपरा भगत के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह, उपनिरीक्षक अतुल तिवारी तथा हेड कांस्टेबल रणजीत कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
कोतवाल दीपक कुमार सिंह ने बताया कि जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्ट: ऋषिकेश निषाद
सच्ची रिपोर्ट, हाटा (कुशीनगर)
