सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश


सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
कसया (कुशीनगर), 06 जुलाई। तहसील कसया में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने की। उन्होंने आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण निर्धारित समय-सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान है, इसलिए शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 103 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 06 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष प्रकरणों को संबंधित विभागों को सौंपते हुए जिलाधिकारी ने शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने विशेष रूप से राजस्व एवं भूमि विवादों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शिकायतकर्ताओं से लगातार संवाद बनाए रखें, निष्पक्ष जांच करें और ऐसा समाधान दें जिससे फरियादी संतुष्ट हो। साथ ही लंबित मामलों की नियमित समीक्षा कर समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने पुलिस विभाग से संबंधित मामलों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को हर शिकायत की गंभीरता से जांच कर निष्पक्ष एवं समयबद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद एवं अन्य संवेदनशील मामलों में राजस्व विभाग के साथ समन्वय बनाकर प्रभावी कार्रवाई करने पर बल दिया, ताकि कानून-व्यवस्था कायम रहे और शिकायतकर्ताओं को त्वरित न्याय मिल सके।
सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भी शिकायतकर्ताओं की समस्याएं सुनीं तथा कई मामलों में मौके पर ही समाधान का प्रयास किया।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी, उपजिलाधिकारी कसया, परियोजना निदेशक, डीसी मनरेगा, जिला पंचायत राज अधिकारी, खंड विकास अधिकारी, पुलिस विभाग के अधिकारी सहित तहसील स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Post

Leave a Comment

सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देशकसया (कुशीनगर), 06 जुलाई। तहसील कसया में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने की। उन्होंने आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष, पारदर्शी … Read more