जनता की समस्या को प्राथमिकता से सुनना हमारी नैतिक जिम्मेदारी : थानाध्यक्ष शनि जावला

जनता की समस्या को प्राथमिकता से सुनना हमारी नैतिक जिम्मेदारी : थानाध्यक्ष शनि जावला
विशुनपुरा, कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार द्वारा किए गए तबादलों में वोदरवार चौकी प्रभारी रहे उपनिरीक्षक शनि जावला को थाना विशुनपुरा का थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अपनी ईमानदार कार्यशैली, अनुशासन और जनता के प्रति संवेदनशील व्यवहार के कारण शनि जावला पुलिस महकमे एवं क्षेत्र की जनता के बीच एक अलग पहचान रखते हैं।
अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने अपराध नियंत्रण, फरियादियों की समस्याओं के निस्तारण तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि शनि जावला एक कर्मठ, ईमानदार और जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुनने वाले अधिकारी हैं।
कार्यभार ग्रहण करने के बाद थानाध्यक्ष शनि जावला ने कहा कि “जनता की समस्या को प्राथमिकता से सुनना और उसका निष्पक्ष समाधान करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। थाना आने वाले प्रत्येक फरियादी को न्याय दिलाने का पूरा प्रयास किया जाएगा।”
उन्होंने कहा कि अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई जारी रहेगी तथा क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही जनता और पुलिस के बीच बेहतर संवाद स्थापित कर पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा।
रिपोर्ट : के एन साहनी
सच्ची रिपोर्ट न्यूज़, कुशीनगर

Related Post

Leave a Comment