हाटा विधायक ने अग्निकांड पीड़ित परिवार को दी आर्थिक मदद

हाटा विधायक ने अग्निकांड पीड़ित परिवार को दी आर्थिक मदद

शादी से एक दिन पूर्व लगी आग, सारा सामान खाक

सह-संपादक,ओम पत्रिका, जगदीश सिंह, हाटा कुशीनगर

नगर पालिका परिषद हाटा के वार्ड संख्या 22 निवासी चना देवी पत्नी स्व. राजबली राजभर के घर उस समय दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, जब 15 मई को तय पुत्री की शादी से एक दिन पूर्व भीषण अग्निकांड में घर का समस्त सामान जलकर खाक हो गया।इस हृदयविदारक घटना की जानकारी मिलते ही हाटा विधायक मोहन वर्मा मौके पर पहुंचे। अग्निकांड की भयावहता देख विधायक भी व्यथित हो उठे। चारों ओर जले हुए घर और बिखरा सामान देख लोगों की रूह कांप उठी। परिजन गहरे सदमे में थे। शादी की चिंता और घर की तबाही से उनका रो-रो कर बुरा हाल था। ऐसे विकट समय में विधायक मोहन वर्मा ने मानवीय संवेदनाएं प्रकट करते हुए परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। उन्होंने अपनी ओर से विवाह हेतु आवश्यक सामग्री एवं आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई और कहा मैं सदैव परिवार के साथ खड़ा हूं और रहूंगा। विधायक ने मौके पर मौजूद तहसीलदार हाटा को घटनास्थल की स्थिति से अवगत कराते हुए शासन स्तर से पीड़ित परिवार को यथासंभव सहायता दिलाने की मांग की। तहसीलदार ने शासन की ओर से हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता भी मौके पर उपस्थित रहे।

Related Post

Leave a Comment

Breaking News

Follow me

इस तरह की वेबसाइट बनवाने के लिए संपर्क करे

Mob 8948760348 Add- Ravindra Nagar, Padrauna, Kushinagar