आदर्श विद्यालय में शिक्षा नहीं, गुरुजी बच्चों से सामान ढुलवा रहे

आदर्श विद्यालय में शिक्षा नहीं, गुरुजी बच्चों से सामान ढुलवा रहे

सह-संपादक, जगदीश सिंह,हाटा कुशीनगर

  तहसील क्षेत्र हाटा के सुकरौली विकासखंड अंतर्गत स्थित बंचरा आदर्श प्राथमिक विद्यालय से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाली तस्वीरें सामने आई हैं। विद्यालय में पढ़ाई के बजाय नौनिहालों से श्रम कराया जा रहा है। दैनिक भास्कर की टीम ने विद्यालय का निरीक्षण किया जहां छोटे-छोटे बच्चे भारी गत्तों से भरा सामान एक कक्षा से दूसरी कक्षा तक ले जाते हुए कैमरे में कैद हुए। विद्यालय में कुल छह शिक्षक कार्यरत हैं इसके बावजूद बच्चों से इस प्रकार का कार्य कराना न केवल नियमों के विरुद्ध है बल्कि नैतिकता के भी खिलाफ है। और अधिक हैरानी तब हुई जब विद्यालय के प्रधानाध्यापक से इस बाबत पूछताछ की गई तो उन्होंने कहा क्या हुआ अगर बच्चे सामान ढो रहे हैं मैं भी तो उनके साथ लगा हूँ। इस पूरे मामले को लेकर खंड शिक्षा अधिकारी जया राय जी ने प्रतिक्रिया देते हुए इसे अनुचित बताया और तत्काल जांच कराने की बात कही। ग्राम प्रधान द्वारा भी कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।जहां एक ओर सरकार शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सतत प्रयासरत है वहीं दूसरी ओर ऐसी घटनाएं उन प्रयासों पर प्रश्नचिह्न खड़ा करती हैं।

Related Post

Leave a Comment

Breaking News

Follow me

इस तरह की वेबसाइट बनवाने के लिए संपर्क करे

Mob 8948760348 Add- Ravindra Nagar, Padrauna, Kushinagar