योग दिवस पर बच्चों संग शिक्षकों ने किया योगाभ्यास

योग दिवस पर बच्चों संग शिक्षकों ने किया योगाभ्यास

उच्च प्राथमिक विद्यालय बढ़या-बुजुर्ग में आयोजित हुआ कार्यक्रम

कुशीनगर(जगदीश सिंह)
हाटा तहसील क्षेत्र के उपनगर सुकरौली अंतर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय बढ़या-बुजुर्ग वार्ड नंबर-12 शास्त्री नगर में 21 जून 2026 को विश्व योग दिवस पर योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विद्यालय परिसर में प्रधानाध्यापक उमाशंकर चौबे के नेतृत्व में योगाभ्यास कराया गया। बच्चों ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम कर स्वस्थ रहने का संदेश दिया। शिक्षकों ने योग के महत्व और नियमित अभ्यास से होने वाले शारीरिक व मानसिक लाभों की जानकारी दी। प्रधानाध्यापक उमाशंकर चौबे ने कहा कि योग स्वस्थ जीवन की महत्वपूर्ण कड़ी है। नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ रहने के साथ मन भी एकाग्र होता है। कार्यक्रम में सहायक अध्यापिका शशिलता सिंह, रिन्कू, अनुदेशक श्यामलता सिंह, सत्यावती देवी, पुष्पा भारती, अनुचर अनुजलता त्रिपाठी, रसोइया सहित विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। योगाभ्यास के बाद बच्चों को मिष्ठान वितरित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यालय परिवार ने योग को जीवनशैली में शामिल करने का संदेश दिया।

Related Post

Leave a Comment

Breaking News

Follow me

इस तरह की वेबसाइट बनवाने के लिए संपर्क करे

Mob 8948760348 Add- Ravindra Nagar, Padrauna, Kushinagar