खड्डा में प्रेस क्लब की मांग तेज, पत्रकारों ने विधायक विवेकानंद पांडेय को सौंपा ज्ञापन

खड्डा में प्रेस क्लब की मांग तेज, पत्रकारों ने विधायक विवेकानंद पांडेय को सौंपा ज्ञापन

कुशीनगर/खड्डा (जगदीश सिंह)। अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति (एबीपीएसएस) तहसील इकाई खड्डा के पदाधिकारियों एवं पत्रकारों ने खड्डा क्षेत्र के विधायक विवेकानंद पांडेय को ज्ञापन सौंपकर खड्डा नगर में प्रेस क्लब की स्थापना तथा पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग की।

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जिग्नेश कलवाड़ियां एवं प्रदेश अध्यक्ष अजय प्रताप नारायण सिंह के निर्देशन में जिलाध्यक्ष हृदयानंद शर्मा, जिला सचिव मसरूर रिजवी तथा तहसील अध्यक्ष उग्रसेन कुमार गुप्ता के नेतृत्व में पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल विधायक आवास पहुंचा। पत्रकारों ने बताया कि खड्डा क्षेत्र में प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े पत्रकारों के लिए कोई स्थायी प्रेस क्लब नहीं है, जिससे समाचारों के संकलन, संपादन एवं आदान-प्रदान में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

ज्ञापन में मांग की गई कि खड्डा नगर में प्रेस क्लब हेतु भूमि उपलब्ध कराकर भवन का निर्माण कराया जाए, ताकि पत्रकार एक स्थान पर बैठकर सामाजिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक, शैक्षिक, खेलकूद एवं जनहित से जुड़े विषयों पर प्रभावी ढंग से कार्य कर सकें। पत्रकारों ने यह भी कहा कि समाचार संकलन के दौरान उन्हें अनेक चुनौतियों और जोखिमों का सामना करना पड़ता है, इसलिए पत्रकार सुरक्षा कानून लागू किया जाना आवश्यक है।

विधायक विवेकानंद पांडेय ने पत्रकारों को आश्वस्त करते हुए कहा कि खड्डा में प्रेस क्लब की स्थापना के लिए गंभीरता से प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं और उनके सम्मान व सुरक्षा के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने तथा इस संबंध में पत्र लिखकर आवश्यक पहल करने का भरोसा दिया।

इस अवसर पर संदीप कुमार सिंह, कन्हैया मणि त्रिपाठी, पन्नालाल यदुवंशी, मोहम्मद हिदायत, अभय राय, राहुल गुप्ता, केशव गुप्ता, साबिर, शैलेश यदुवंशी, आनंद सिंह, दिवाकर कुमार, मोहम्मद मुबारक, मोहम्मद अल्ताफ हुसैन सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।

मुख्य बिंदु:

  • पत्रकारों ने विधायक विवेकानंद पांडेय को सौंपा ज्ञापन।
  • खड्डा नगर में प्रेस क्लब निर्माण की उठाई मांग।
  • पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की भी मांग।
  • विधायक ने जल्द कार्रवाई और मुख्यमंत्री से वार्ता का दिया आश्वासन।

Related Post

Leave a Comment

Breaking News

Follow me

इस तरह की वेबसाइट बनवाने के लिए संपर्क करे

Mob 8948760348 Add- Ravindra Nagar, Padrauna, Kushinagar