मोदी-योगी सरकार के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, जनता के मुद्दों को लेकर खोला मोर्चा

मोदी-योगी सरकार के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, जनता के मुद्दों को लेकर खोला मोर्चा


कुशीनगर। समाजवादी पार्टी के नेता संतोष यादव के नेतृत्व में कसया तहसील परिसर में कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने जनसमस्याओं को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। सपा कार्यकर्ताओं ने केंद्र की मोदी सरकार एवं प्रदेश की योगी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि, घरेलू गैस सिलेंडर के बढ़ते दाम, आरक्षण से जुड़े मुद्दों तथा नीट परीक्षा पेपर लीक के विरोध में आवाज बुलंद की।
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए सपा नेता  संतोष यादव ने कहा कि महंगाई की मार से आम जनता परेशान है। पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दाम लगातार बढ़ने से गरीब, किसान, मजदूर और मध्यम वर्गीय परिवारों का बजट बिगड़ गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि लगभग एक हजार रुपये खर्च करने के बावजूद लोगों को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो रहा है
वक्ताओं ने कहा कि नीट परीक्षा पेपर लीक जैसी घटनाओं से युवाओं का भविष्य संकट में पड़ रहा है, जबकि बेरोजगारी और महंगाई लगातार बढ़ रही है। सपा नेताओं ने सरकार से जनहित के मुद्दों पर तत्काल प्रभावी कदम उठाने की मांग की।
प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने तहसील प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर जनता की समस्याओं के समाधान की मांग की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में सपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

बड़ी संख्या किसान के साथ सपा कार्यकर्ता कसया तहसील में मौजूद रहे


सच्ची रिपोर्ट, कुशीनगर।

Related Post

Leave a Comment

Breaking News

Follow me

इस तरह की वेबसाइट बनवाने के लिए संपर्क करे

Mob 8948760348 Add- Ravindra Nagar, Padrauna, Kushinagar