एसडीएम की अध्यक्षता में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस, 55 प्रार्थना पत्र प्राप्त

एसडीएम की अध्यक्षता में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस, 55 प्रार्थना पत्र प्राप्त
सच्ची रिपोर्ट, कुशीनगर।
तहसील कसया में शनिवार को उप जिलाधिकारी डॉ. संतराज सिंह बघेल की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे तथा फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया।
तहसील दिवस के दौरान कुल 55 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इनमें राजस्व विभाग के 32, पुलिस विभाग के 8, विकास विभाग के 5, खाद्य एवं रसद विभाग के 3, विद्युत विभाग के 2, नगर पालिका परिषद कुशीनगर के 2 तथा अन्य विभागों से 3 प्रार्थना पत्र शामिल रहे। प्राप्त शिकायतों में से राजस्व विभाग के 5 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर के निर्देशानुसार तहसील दिवस के दिन शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए विशेष टीमें क्षेत्र में भेजी जाती हैं। इसी क्रम में तहसील कसया से भी 10 टीमों को विभिन्न गांवों एवं क्षेत्रों में जांच एवं निस्तारण हेतु रवाना किया गया।
उप जिलाधिकारी डॉ. संतराज सिंह बघेल स्वयं ग्राम भैंसाही में लंबे समय से विवादित बंटवारे के मामले का स्थलीय निरीक्षण करने पहुंचे और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
संपूर्ण समाधान दिवस में खंड विकास अधिकारी फाजिलनगर, आपूर्ति निरीक्षक कसया, नायब तहसीलदार कसया एवं फाजिलनगर, अधिशासी अधिकारी फाजिलनगर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक से अनुपस्थित अधिकारियों के विरुद्ध स्पष्टीकरण जारी करने की कार्रवाई भी की गई।

Related Post

Leave a Comment

Breaking News

Follow me

इस तरह की वेबसाइट बनवाने के लिए संपर्क करे

Mob 8948760348 Add- Ravindra Nagar, Padrauna, Kushinagar