पुरानी रंजिश में मारपीट, पांच घायल, दो की हालत गंभीर

पुरानी रंजिश में मारपीट, पांच घायल, दो की हालत गंभीर
कुशीनगर। थाना क्षेत्र कुबेरस्थान के ग्राम बदल पट्टी में पुरानी रंजिश को लेकर हुई मारपीट की घटना में सपना और सहीमा सहित पांच लोग घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उनका इलाज किया गया तथा मेडिकल परीक्षण भी कराया गया।
पीड़िता सपना के अनुसारमारपीट की घटना दिनांक 6 जून 2026 को शाम 4 बजे हुई, जिसमें साहिल पुत्र मंजूर, शाहिद पुत्र मंजूर, कमरूल पत्नी मंजूर, हसीना पुत्री मंजूर समेत पांच अन्य अज्ञात लोगों ने मिलकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया। आरोप है कि विवाद के दौरान साहिल ने चाकू निकाल लिया और सपना पुत्री शहाबुद्दीन तथा सहीमा पर हमला कर दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना में अन्य लोग भी चोटिल हुए।
मारपीट की घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर यूपी-112 पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को निजी साधन से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
समाचार लिखे जाने तक मामले में थाना कुबेरस्थान पर कोई तहरीर नहीं दी गई थी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई किए जाने की संभावना है।

Related Post

Leave a Comment

Breaking News

Follow me

इस तरह की वेबसाइट बनवाने के लिए संपर्क करे

Mob 8948760348 Add- Ravindra Nagar, Padrauna, Kushinagar