जिला जज, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने किया जिला कारागार देवरिया का आकस्मिक निरीक्षण

जिला जज, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने किया जिला कारागार देवरिया का आकस्मिक निरीक्षण


कुशीनगर/देवरिया। जनपद कुशीनगर के जिला जज, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने शुक्रवार को जिला कारागार देवरिया का आकस्मिक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई तथा बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान जिला जज, जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर तथा पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने जेल की विभिन्न बैरकों, मेस और कारागार परिसर का गहन निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बंदियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
अधिकारियों ने जेल परिसर में साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और व्यवस्थापकीय कार्यों की समीक्षा करते हुए जेल कर्मियों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि कारागार में किसी भी प्रकार की अवांछनीय गतिविधि या संदिग्ध तत्वों की मौजूदगी नहीं होनी चाहिए।
निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक को सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी तंत्र को और अधिक प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही बंदियों को शासन द्वारा निर्धारित सुविधाएं समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया।
अधिकारियों के इस आकस्मिक निरीक्षण से कारागार प्रशासन में सतर्कता का माहौल देखने को मिला।

Related Post

Leave a Comment

Breaking News

Follow me

इस तरह की वेबसाइट बनवाने के लिए संपर्क करे

Mob 8948760348 Add- Ravindra Nagar, Padrauna, Kushinagar