विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत हुआ भव्य वृक्षारोपण

विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत हुआ भव्य वृक्षारोपण


समाजसेवियों, अनुज्ञापियों एवं विभागीय कर्मियों की रही मौजूदगी
कुशीनगर, 05 जून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत आबकारी विभाग द्वारा आबकारी परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान आबकारी अधिकारी श्री सुबास चंद ने पांच पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य का संदेश दिया।
कार्यक्रम में आबकारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार, संतोष सिंह, दिनेश कुमार, अनुज्ञापी आलोक राव,राजकुमार केडिया ,आबकारी सिपाही शम्मी कुमार, दीवान आलोक कुमार सहित समाजसेवियों, अनुज्ञापी गणों एवं विभागीय कर्मियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसके संरक्षण का दायित्व निभाना चाहिए। वृक्ष न केवल पर्यावरण को संतुलित रखते हैं, बल्कि मानव जीवन एवं आने वाली पीढ़ियों के लिए भी अमूल्य धरोहर हैं।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प

Related Post

Leave a Comment

Breaking News

Follow me

इस तरह की वेबसाइट बनवाने के लिए संपर्क करे

Mob 8948760348 Add- Ravindra Nagar, Padrauna, Kushinagar