उत्सव महल रेस्टोरेंट एंड मैरेज हॉल: हर खुशी के मौके के लिए बेहतर और किफायती व्यवस्था

उत्सव महल रेस्टोरेंट एंड मैरेज हॉल: हर खुशी के मौके के लिए बेहतर और किफायती व्यवस्था

पडरौना, कुशीनगर। रामकोला रोड स्थित तुलसी विद्यालय के निकट संचालित उत्सव महल रेस्टोरेंट एंड मैरेज हॉल शहरवासियों के लिए विवाह, सगाई, जन्मदिन समारोह एवं अन्य मांगलिक आयोजनों का एक बेहतर केंद्र बनकर उभर रहा है। आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित इस प्रतिष्ठान में वातानुकूलित (एयर कंडीशन्ड) हॉल एवं रूम्स उपलब्ध हैं, जिससे मेहमानों को आरामदायक वातावरण मिलता है।

प्रतिष्ठान के प्रोपराइटर रवि कुमार ने बताया कि उत्सव महल में शादी-विवाह, सगाई, बर्थडे पार्टी, पारिवारिक समारोह, सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। उन्होंने कहा कि ग्राहकों को कम खर्च में बेहतर व्यवस्था उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है।

उन्होंने बताया कि आकर्षक सजावट, बैठने की समुचित व्यवस्था, स्वादिष्ट भोजन की सुविधा तथा प्रशिक्षित स्टाफ के सहयोग से आयोजनों को यादगार बनाने का प्रयास किया जाता है। शहर के प्रमुख मार्ग पर स्थित होने के कारण यहां पहुंचना भी आसान है।

उत्सव महल प्रबंधन का दावा है कि गुणवत्तापूर्ण सेवाओं और उचित दरों के कारण यह प्रतिष्ठान लोगों की पहली पसंद बनता जा रहा है। किसी भी प्रकार के समारोह की बुकिंग एवं जानकारी के लिए इच्छुक व्यक्ति सीधे प्रतिष्ठान से संपर्क कर सकते हैं।

Related Post

Leave a Comment