पडरौना ब्लॉक में आधार सेवा केंद्र का शुभारंभ, अब जनता को नहीं करनी पड़ेगी भागदौड़

पडरौना ब्लॉक में आधार सेवा केंद्र का शुभारंभ, अब जनता को नहीं करनी पड़ेगी भागदौड़,,

आधार से जुड़े समस्याओं को लेकर अब नहीं दौड़ना पड़ेगा इधर उधर:CDO


पडरौना, कुशीनगर। जनसुविधाओं को और अधिक सुलभ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए खंड विकास अधिकारी कार्यालय, पडरौना परिसर में नवीन आधार पंजीयन एवं सुधार केंद्र का उद्घाटन किया गया। मुख्य विकास अधिकारी, कुशीनगर द्वारा फीता काटकर केंद्र का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर अधिकारियों ने बताया कि अब क्षेत्र के लोगों को आधार कार्ड बनवाने, नाम, पता, मोबाइल नंबर, जन्मतिथि सहित अन्य संशोधन कराने के लिए दूर-दराज के केंद्रों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। ब्लॉक मुख्यालय पर ही सभी आवश्यक आधार सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
खंड विकास अधिकारी उषा पाल (पीडीएस) ने बताया कि जनपद में आधार से संबंधित समस्याओं को लेकर लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थीं तथा बड़ी संख्या में लोग जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर के समक्ष अपनी समस्याएं रख रहे थे। जनहित को देखते हुए प्रशासन द्वारा ब्लॉक परिसर में आधार सेवा केंद्र स्थापित करने का निर्णय लिया गया।
उन्होंने कहा कि इस केंद्र के संचालन से आम जनता का समय और धन दोनों की बचत होगी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को अपने नजदीक ही आधार संबंधी सेवाएं प्राप्त हो सकेंगी। इससे शासन की जनसेवा योजनाओं का लाभ लेने में भी लोगों को सुविधा मिलेगी।
उद्घाटन कार्यक्रम में ब्लॉक के अधिकारी, कर्मचारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। लोगों ने प्रशासन की इस पहल का स्वागत करते हुए इसे जनहित में उठाया गया सराहनीय कदम बताया।

“पडरौना ब्लॉक परिसर में आधार पंजीयन एवं सुधार केंद्र का उद्घाटन करते मुख्य विकास अधिकारी  वंदिता श्रीवास्तव , सहायक खंड विकास हरिशंकर मिश्रा एवं उपस्थित अधिकारीगण।”

Related Post

Leave a Comment

Breaking News

Follow me

इस तरह की वेबसाइट बनवाने के लिए संपर्क करे

Mob 8948760348 Add- Ravindra Nagar, Padrauna, Kushinagar