रोजगार सेवकों का कलम बंद हड़ताल बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

रोजगार सेवकों का कलम बंद हड़ताल बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

ओम पत्रिका न्यूज

रिपोर्ट प्रदुम्न सिंह कुशीनगर

उत्तर प्रदेश ग्राम रोजगार सेवक (पंचायत मित्र ) वेलफेयर एसोसिएशन के आवाहन के क्रम में विकासखंड सुकरौली के ब्लॉक अध्यक्ष अरुण कुमार त्रिपाठी के अगुवाई में बुधवार को सभी रोजगार सेवकों ने खंड विकास अधिकारी विद्यासागर गुप्ता को ज्ञापन दिया । ज्ञापन में अपने 9 सूत्री मांगों को लेकर समस्त मनरेगा कर्मी / ग्राम रोजगार सेवक ,तकनीक सेवक, लेखा सहायक मौजूद रहे । सभी एक जुट होकर अपनी मांगों के निराकरण होने तक समस्त मनरेगा कार्मिक अनिश्चितकालीन कलम बंद हड़ताल आंदोलनरत रहने का संकल्प लिया । उनके द्वारा बताया गया कि प्रांतीय नेतृत्व के दिशा निर्देश मिलने तक हम सभी लोग पर किसी भी प्रकार का कोई कार्य करने के लिए कोई दबाव न बनाया जाए। हमारी मांगे – भविष्य सुरक्षित हेतु ए.आर. पालिसी का उचित निर्धारण में न्यूनतम 24000 प्रतिमाह, रोजगार सेवक के पद से हटाने हेतु गांव की दो तिहाई बहुमत,मानदेय भुगतान सामग्री अंश से किया जाए ,12 से 14 महीनों का मानदेय बकाया का जल्द भुगतान ,जब चार्ट में अन्य कार्य जोड़ने हेतु विभाग कर्मी घोषित , उच्च गुणवत्ता वाले मोबाइल व डाटा रिचार्ज के संबंध में, 20 दिन का आकस्मिक अवकाश और 12 दिन का चिकित्सा अवकाश की व्यवस्था , न्याय पंचायत पर स्थानांतरण की व्यवस्था, परिवार मृतक आश्रितों को सेवा प्रदान की व्यवस्था । इस अवसर पर उपाध्यक्ष देवेंद्र कुमार शाही, कोषाध्यक्ष रामशरण प्रसाद, महामंत्री संदीप चौबे , रोजगार सेवक कृष्णामोहन सिंह ,साधना उपाध्याय ,विजय कुमार, मनोज यादव ,राजेश यादव, अरविंद सिंह , विश्वामित्र पांडे ,पूजा श्रीवास्तव , आदि बहुत से कर्मी ज्ञापन में शामिल रहे ।

Related Post

Leave a Comment

Breaking News

Follow me

इस तरह की वेबसाइट बनवाने के लिए संपर्क करे

Mob 8948760348 Add- Ravindra Nagar, Padrauna, Kushinagar