भारत सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जनपद में लगेंगे प्रचार-प्रसार के होर्डिंग

भारत सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जनपद में लगेंगे प्रचार-प्रसार के होर्डिंग

कुशीनगर। भारत सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनपद कुशीनगर में विभिन्न स्थानों पर प्रचार-प्रसार हेतु होर्डिंग लगाए जाएंगे। इस संबंध में जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर के निर्देशन में संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

प्राप्त निर्देशों के अनुसार जनपद के प्रमुख स्थलों, तहसीलों, विकास खंडों तथा विभिन्न सरकारी विभागों के परिसरों में सरकार की उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए होर्डिंग स्थापित किए जाएंगे। इन होर्डिंगों के माध्यम से केंद्र सरकार के 12 वर्षों के कार्यों, विकास योजनाओं तथा जनहितकारी कार्यक्रमों की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जाएगी।

निर्देश में कहा गया है कि निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्ता युक्त होर्डिंग लगाए जाएं तथा उनकी नियमित निगरानी भी सुनिश्चित की जाए। होर्डिंग स्थापना के लिए संबंधित विभागों एवं सूचना विभाग को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने को कहा गया है।

सूत्रों के अनुसार प्रचार सामग्री में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीरों के साथ केंद्र सरकार की प्रमुख उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जाएगा।

जिला प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि होर्डिंग स्थापना का कार्य समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराया जाए, जिससे सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सके।

Related Post

Leave a Comment