सुरक्षित यातायात, सुगम यातायात: इतनी भी क्या जल्दी है, जो हमेशा के लिए देर हो जाए

सुरक्षित यातायात, सुगम यातायात: इतनी भी क्या जल्दी है, जो हमेशा के लिए देर हो जाए

कसया, कुशीनगर। सड़क सुरक्षा एवं यातायात जागरूकता अभियान के तहत कसया हाईवे ओवरब्रिज पर यातायात निरीक्षक अश्विनी कुमार के नेतृत्व में विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान ब्रेथ एनालाइजर मशीन से वाहन चालकों की जांच कर शराब पीकर वाहन चलाने वालों की पहचान की गई तथा लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।

यातायात निरीक्षक अश्विनी कुमार ने वाहन चालकों से कहा कि “आपके घर वाले आपके सुरक्षित घर लौटने का इंतजार कर रहे हैं, इसलिए जल्दबाजी और लापरवाही से बचें तथा यातायात नियमों का पालन करें।”

जांच के दौरान हेलमेट, सीट बेल्ट, ड्राइविंग लाइसेंस एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों की भी जांच की गई। यातायात पुलिस ने बताया कि शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी तथा ऐसे मामलों में 10 हजार रुपये तक का चालान किया जा सकता है। वहीं बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट और बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस वाहन चलाने वालों पर भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

इस अवसर पर टीएसआई गोपाल सिंह, हेड कांस्टेबल मन्नान खान, हेड कांस्टेबल अज़ीमुल्ला खान, हेड कांस्टेबल बीरेंद्र यादव तथा कांस्टेबल सोनू कुमार उपस्थित रहे। सभी पुलिसकर्मियों ने वाहन चालकों को सुरक्षित एवं जिम्मेदार यातायात व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित किया।

यातायात विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि सड़क पर संयम बरतें, निर्धारित गति सीमा का पालन करें तथा स्वयं और दूसरों की सुरक्षा को प्राथमिकता दें।

यातायात संदेश:
“सुरक्षित यातायात, सुगम यातायात — इतनी भी क्या जल्दी है, जो हमेशा के लिए देर हो जाए।”

Related Post

Leave a Comment

Breaking News

Follow me

इस तरह की वेबसाइट बनवाने के लिए संपर्क करे

Mob 8948760348 Add- Ravindra Nagar, Padrauna, Kushinagar