हाटा: कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों को विधायक ने दिलाई शपथ

कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों को विधायक ने दिलाई शपथ

ऋषिकेश निषाद
हाटा, कुशीनगर

कुशीनगर। हाटा तहसील परिसर में कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक मोहन वर्मा एवं तहसीलदार नरेंद्र राम ने सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। इसके बाद नवचयनित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

कार्यक्रम का संचालन रविंद्र प्रताप मिश्र ने किया। इस दौरान बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने विधायक से चैंबर निर्माण की मांग की, जिस पर विधायक ने जल्द से जल्द इसे पूरा कराने का आश्वासन दिया।

उपस्थित पदाधिकारी:

अध्यक्ष: राजेंद्र त्रिपाठी

महामंत्री: आशुतोष मिश्रा

वरिष्ठ उपाध्यक्ष: मुस्तफा खान

उपाध्यक्ष: अभयनंदन सिंह, त्रिपुरारी पासवान

कोषाध्यक्ष: नन्हे सिंह

संयुक्त मंत्री: आदर्श तिवारी, मान सिंह, प्रदीप पाठक

पूर्व अध्यक्ष: चंद्रभूषण पांडेय

अन्य वरिष्ठ सदस्य: राधेश्याम शर्मा आदि

कार्यक्रम में अधिवक्ता संघ के अन्य कई गणमान्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

Related Post

Leave a Comment

Breaking News

Follow me

इस तरह की वेबसाइट बनवाने के लिए संपर्क करे

Mob 8948760348 Add- Ravindra Nagar, Padrauna, Kushinagar