मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कुशीनगर में संबोधन: राम मंदिर निर्माण को बताया ऐतिहासिक उपलब्धि

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कुशीनगर में संबोधन: राम मंदिर निर्माण को बताया ऐतिहासिक उपलब्धि

कुशीनगर। ₹424 करोड़ से अधिक लागत की 278 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने अयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर निर्माण को देश की वर्तमान पीढ़ी का सबसे बड़ा सौभाग्य बताया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2026 में देश एक ऐसे ऐतिहासिक कालखंड का साक्षी बन रहा है, जिसका इंतजार सदियों से किया जा रहा था। उन्होंने कहा कि लगभग 498 वर्ष पूर्व अयोध्या की राम जन्मभूमि पर स्थित मंदिर को विदेशी आक्रांता द्वारा ध्वस्त कर उस पवित्र स्थल को अपवित्र करने का प्रयास किया गया था।
उन्होंने कहा कि समय के साथ कई पीढ़ियां और अनेक दशक बीत गए, लेकिन करोड़ों रामभक्तों की आस्था अडिग रही। मुख्यमंत्री ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का कार्य तब संभव हो पाया जब केंद्र और प्रदेश में भाजपा की डबल इंजन सरकार बनी।
योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि आजादी के बाद कांग्रेस चाहती तो राम मंदिर का निर्माण हो सकता था, लेकिन ऐसा नहीं होने दिया गया। उन्होंने समाजवादी पार्टी को “रामद्रोही” बताते हुए आरोप लगाया कि वह भी मंदिर निर्माण के मार्ग में बाधाएं उत्पन्न करती रही।
मुख्यमंत्री ने कहा कि रामभक्तों का संकल्प था— “रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे” — और उसी संकल्प को भाजपा सरकार ने साकार किया। उन्होंने कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण देश की सांस्कृतिक विरासत, आस्था और राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने जनपद कुशीनगर के विकास के लिए विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया तथा प्रदेश सरकार की विकास योजनाओं की जानकारी भी दी।

Related Post

Leave a Comment

Breaking News

Follow me

इस तरह की वेबसाइट बनवाने के लिए संपर्क करे

Mob 8948760348 Add- Ravindra Nagar, Padrauna, Kushinagar