वर्तमान सरकार और विपक्ष दोनों पर बरसे पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सुनील शुक्ला

वर्तमान सरकार और विपक्ष दोनों पर बरसे पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सुनील शुक्ला


कुशीनगर। जनसंपर्क अभियान के दौरान हाईकोर्ट के अधिवक्ता एवं पूर्व लोकसभा प्रत्याशी सुनील शुक्ला ने प्रदेश की वर्तमान सरकार के साथ-साथ विपक्षी दलों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों की जवाबदेही होती है, लेकिन आज जनता के वास्तविक मुद्दे राजनीतिक प्राथमिकताओं से दूर होते जा रहे हैं।
सुनील शुक्ला ने कहा कि गांव, गरीब, किसान और बेरोजगार युवाओं की समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि प्रदेश में विकास के बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं, लेकिन आज भी अनेक ग्रामीण क्षेत्रों में लोग मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं।
उन्होंने वर्तमान सरकार की कार्यशैली पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि आम जनता को न्याय और प्रशासनिक सेवाओं के लिए भटकना पड़ रहा है। वहीं विपक्षी दलों को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि विपक्ष का दायित्व जनता की आवाज को मजबूती से उठाना और सरकार को जवाबदेह बनाना है, लेकिन कई विपक्षी नेता केवल बयानबाजी तक सीमित दिखाई देते हैं।
शुक्ला ने कहा कि जनता की समस्याओं पर गंभीर और रचनात्मक राजनीति की आवश्यकता है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस सरकारों के दौरान जनहित और कल्याणकारी योजनाओं पर अधिक ध्यान दिया जाता था तथा गरीब और किसान वर्ग की आवाज को प्राथमिकता मिलती थी।
जनसंपर्क के दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और कहा कि जनता के मुद्दों को लगातार उठाने का उनका अभियान आगे भी जारी रहेगा।

सच्ची रिपोर्ट न्यूज़

Related Post

Leave a Comment