अगले 3 घंटों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी, तेज आंधी और बारिश की संभावना

अगले 3 घंटों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी, तेज आंधी और बारिश की संभावना

कुशीनगर/लखनऊ। सचेत ऐप के माध्यम से प्राप्त मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार उत्तर प्रदेश के कई जनपदों में अगले तीन घंटों के दौरान मौसम अचानक बदल सकता है। संबंधित क्षेत्रों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार प्रभावित जनपदों के कुछ स्थानों पर बिजली चमकने, 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने तथा हवा की गति बढ़कर 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है। इसके साथ ही मध्यम से तेज बारिश भी हो सकती है।

ऑरेंज अलर्ट वाले प्रमुख जनपदों में **गोरखपुर, देवरिया, बस्ती, संत कबीर नगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलिया, मऊ सहित प्रदेश के कई अन्य जिले शामिल हैं।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें, पेड़ों, बिजली के खंभों और खुले स्थानों से दूर रहें तथा सुरक्षित स्थानों पर शरण लें। किसान भाई भी फसल और कृषि उपकरणों की सुरक्षा के लिए आवश्यक सावधानी बरतें।

बिजली कड़कने की स्थिति में मोबाइल फोन का उपयोग खुले स्थान पर न करें तथा मौसम विभाग और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।

सच्ची रिपोर्ट न्यूज़
जनहित में जारी

Related Post

Leave a Comment