आज कुलपति आवास के सामने डाक्टर संपूर्णानंद मल्ल फूंकेंगे राज्यपाल का पुतला

आज दो बजेराज्यपाल का होगा पुतला दहन डॉ. संपूर्णानंद गांधी।

🟢पुतला दहन के अल्टीमेटम से गरमाया माहौल

गोरखपुर, 1 अप्रैल 2025: पूर्वांचल गांधी के नाम से प्रसिद्ध डॉ. संपूर्णानंद मल्ल आज दोपहर 2 बजे महामहिम राज्यपाल का सांकेतिक पुतला दहन करेंगे। उनका कहना है कि यदि उन्हें सम्मानपूर्वक प्रोफेसर पद का नियुक्ति पत्र नहीं मिला,तो मौन विरोध के लिए बाध्य होना पड़ेगा।

डॉ.संपूर्णानंद गांधी ने सवाल उठाया कि आखिर, “सत्यमेव जयते शब्द का प्रयोग क्यों किया जाता? अगर सच की ही जीत होती, तो मुझे अयोग्य घोषित क्यों किया गया आखिर मेरा मान-सम्मान क्यों गिराया गया?” उन्होंने आरोप लगाया कि डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय के अंदर कुछ जिम्मेदार पदों पर बैठे लोगों ने “तथाकथित” शब्द का इस्तेमाल कर डाक्टर संपूर्णानंद मल्ल की गरिमा को ठेस पहुंचाई है।

डॉक्टर संपूर्णानंद शांतिपूर्ण मौन विरोध करेंगे साथ ही साथ गवर्नर का पुतला दहन का कार्य शांतिपूर्ण रूप से करेंगे।
डॉक्टर संपूर्णानंद मल्ल का कहना की पर्याप्त पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर तैनात कराएंगे ताकि स्थिति को नियंत्रित किया जा सके।

विश्वविद्यालय प्रशासन इस पूरे मामले पर गहराई से विचार किया होता तो यह दिन नहीं देखना पड़ता।
आज क्या होगा आगे? दो बजे का प्रतीक्षा में लोग लगे हुए है डॉ. संपूर्णानंद मल्ल ने कहा, “गोरखपुर शिक्षा जगत को कलंकित करने की साजिश का पर्दा आज उठाकर दिखाऊंगा।” उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर उन्हें न्याय नहीं मिला, तो मौन सत्याग्रह और तेज करेंगे ।
डॉक्टर संपूर्णानंद मल्ल ने दोषियों के विरुद्ध अपराधिक मुकदमा दर्ज कराएंगे।
गोरखपुर का यह मुद्दा अब शिक्षा जगत के बड़े विवादों का सबसे बड़ा मुद्दा बन चुका है।

Related Post

Leave a Comment

Breaking News

Follow me

इस तरह की वेबसाइट बनवाने के लिए संपर्क करे

Mob 8948760348 Add- Ravindra Nagar, Padrauna, Kushinagar