आरोपों को बताया निराधार, दुर्गेश मद्धेशिया ने जारी किया स्पष्टीकरण

आरोपों को बताया निराधार, दुर्गेश मद्धेशिया ने जारी किया स्पष्टीकरण


कुशीनगर। मठिया नरईपुर निवासी दुर्गेश कुमार मद्धेशिया ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को निराधार, भ्रामक और एकतरफा बताते हुए सार्वजनिक रूप से अपना पक्ष रखा है। उन्होंने कहा कि उनके विरुद्ध प्रसारित की जा रही सूचनाओं में तथ्यों को सही ढंग से प्रस्तुत नहीं किया गया है और बिना पूरी जांच के उनका नाम एवं फोटो सार्वजनिक किए जाने से उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को क्षति पहुंची है।
जारी स्पष्टीकरण में दुर्गेश कुमार मद्धेशिया ने कहा कि उन्होंने किसी भी व्यक्ति के साथ धोखाधड़ी या ठगी जैसा कोई कार्य नहीं किया है। उनके अनुसार संबंधित पक्ष के साथ जो भी लेन-देन अथवा बातचीत हुई थी, वह आपसी सहमति और जानकारी के आधार पर हुई थी।
उन्होंने बताया कि उनके पास मामले से जुड़े बैंक रिकॉर्ड, मोबाइल चैट, कॉल विवरण और अन्य आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध हैं, जो उनके पक्ष को स्पष्ट करने में सहायक होंगे। उन्होंने कहा कि वह किसी भी जांच में पूरा सहयोग करने के लिए तैयार हैं और उन्हें कानून तथा निष्पक्ष जांच प्रक्रिया पर पूरा विश्वास है।
दुर्गेश मद्धेशिया ने आमजन से अपील की कि मामले की जांच पूरी होने से पहले किसी भी प्रकार के निष्कर्ष पर न पहुंचें और अफवाहों पर ध्यान न दें। उन्होंने कहा कि सत्य तथ्यों के सामने आने के बाद स्थिति स्वतः स्पष्ट हो जाएगी।
उल्लेखनीय है कि यह संबंधित व्यक्ति द्वारा जारी किया गया स्पष्टीकरण है। मामले के संबंध में अंतिम निष्कर्ष सक्षम जांच एजेंसियों एवं न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

दुर्गेश मद्धेशिया का कहना है कि हमने अलग अलग तारीख में  विवेक वर्मा के बैंक खाते में दिया।

Related Post

Leave a Comment

Breaking News

Follow me

इस तरह की वेबसाइट बनवाने के लिए संपर्क करे

Mob 8948760348 Add- Ravindra Nagar, Padrauna, Kushinagar