कुशीनगर में 31 मई तक आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट, डीएम ने नागरिकों से सतर्क रहने की अपील
कुशीनगर। मानसून-2026 को लेकर जारी द्वितीय चरण के मौसम अपडेट में प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण संकेत दिए गए हैं। मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में भूमध्यरेखीय प्रशांत महासागर में तटस्थ नीनो परिस्थितियां विद्यमान हैं, जो मानसून के दौरान धीरे-धीरे कमजोर से मध्यम एल-नीनो परिस्थितियों में परिवर्तित हो सकती हैं। इसके साथ ही तटस्थ हिन्द महासागरीय द्विध्रुव परिस्थितियों के संयुक्त प्रभाव से इस वर्ष मानसून ऋतु में कुल वर्षा सामान्य से कम रहने की संभावना व्यक्त की गई है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार जून माह के प्रारंभिक चरण में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से कम वर्षा होने की संभावना है। साथ ही औसत अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने का अनुमान है। इसके चलते जून माह में प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में लू के दिनों की संख्या सामान्य से 2 से 3 दिन अधिक हो सकती है।
वहीं वर्तमान पश्चिमी विक्षोभ तथा बंगाल की खाड़ी से आने वाली निचले स्तर की आर्द्र पुरवा हवाओं की परस्पर क्रिया के कारण प्रदेश में आंधी-तूफान के साथ वर्षा का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार यह स्थिति 31 मई तक बनी रह सकती है, हालांकि वर्षा की तीव्रता में धीरे-धीरे कमी आने की संभावना है।
31वृद्धि हो सकती है। इसके बावजूद जून के प्रथम सप्ताह में लू चलने की संभावना कम बताई गई है।
जिलाधिकारी कुशीनगर श्री महेंद्र सिंह तंवर ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे मौसम विभाग द्वारा जारी दूसरे चरण के अलर्ट को गंभीरता से लें तथा 31 मई तक आंधी, तेज हवाओं, वज्रपात और बारिश के दौरान आवश्यक सावधानी बरतें। प्रशासन द्वारा सभी संबंधित विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।