रेड अलर्ट: तेज आंधी और भारी बारिश की चेतावनी, जिलाधिकारी ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की

रेड अलर्ट: तेज आंधी और भारी बारिश की चेतावनी, जिलाधिकारी ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की

कुशीनगर।

सचेत ऐप के माध्यम से प्राप्त मौसम विभाग की ताजा सूचना के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश के कई जनपदों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश और आंधी आने की संभावना है। मौसम विभाग द्वारा जारी रेड अलर्ट में हवा की गति 70-80 किलोमीटर प्रति घंटा से लेकर 90 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंचने की आशंका जताई गई है।

रेड अलर्ट वाले जनपदों में बहराईच, बलिया, बलरामपुर, बांदा, बस्ती, देवरिया, गोंडा, गोरखपुर, हमीरपुर, झांसी, कुशीनगर, ललितपुर, महराजगंज, महोबा, मैनपुरी, मऊ, संत कबीर नगर और श्रावस्ती शामिल हैं।

इस संबंध में कुशीनगर के जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने जनपदवासियों से सतर्क एवं सुरक्षित रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें, पेड़ों, बिजली के खंभों तथा कमजोर निर्माणों से दूर रहें और सुरक्षित स्थानों पर रहें।

वहीं दूरसंचार विभाग द्वारा भी अब हर मोबाइल धारक के मोबाइल पर आपदा चेतावनी संदेश भेजे जा रहे हैं, जिससे लोगों को समय रहते खराब मौसम की जानकारी मिल सके और किसी भी अप्रिय घटना से बचाव किया जा सके। प्रशासन ने किसानों, पशुपालकों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।

Related Post

Leave a Comment

Breaking News

Follow me

इस तरह की वेबसाइट बनवाने के लिए संपर्क करे

Mob 8948760348 Add- Ravindra Nagar, Padrauna, Kushinagar