चिलचिलाती धूप में गांव पहुंचे डॉ. संतराज सिंह बघेल, उपजी समस्या का कराया समाधान

चिलचिलाती धूप में गांव पहुंचे डॉ. संतराज सिंह बघेल, उपजी समस्या का कराया समाधान


कुशीनगर। जनपद में चल रहे चकमार्ग पैमाइश एवं धारा 24 सीमांकन अभियान के तहत तहसील कसया के उप जिलाधिकारी डॉ. संतराज सिंह बघेल चिलचिलाती धूप में गांव पहुंचकर लोगों की समस्याओं का समाधान कर रहे हैं।
इसी क्रम में राजस्व ग्राम जनुबी कछुइयां, ब्लॉक हाटा, तहसील कसया में पहुंचे उप जिलाधिकारी ने गाटा संख्या 136 से संबंधित विवाद को दोनों पक्षों की बात सुनकर मौके पर ही निस्तारित कराया। बताया गया कि उक्त भूमि डीह से संबंधित है और लंबे समय से विवाद का विषय बनी हुई थी।
उप जिलाधिकारी डॉ. संतराज सिंह बघेल ने बताया कि शासन के निर्देश पर चकमार्गों की पैमाइश और धारा 24 के तहत सीमांकन का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत प्रतिदिन गांवों में पहुंचकर विवादित मामलों का समाधान कराया जा रहा है तथा कानूनगो द्वारा की जा रही पैमाइश की रेंडम जांच भी की जा रही है।
मौके पर राजस्व निरीक्षक अजय कुमार श्रीवास्तव, लेखपाल रीमा सिंह, ग्राम प्रशासक सहित ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने प्रशासन की सक्रियता की सराहना करते हुए कहा कि लंबे समय से लंबित विवाद का समाधान होने से लोगों को राहत मिली है।

Related Post

Leave a Comment