डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतों पर भड़के अरविंद केजरीवाल

डीजल-पेट्रोल की बढ़ती कीमतों पर भड़के अरविंद केजरीवाल


“किसानी के समय किसानों को सरकार ने दिया बड़ा झटका”


कुशीनगर/नई दिल्ली।
देश में लगातार बढ़ रही डीजल और पेट्रोल की कीमतों को लेकर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री Arvind Kejriwal ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि खेती-किसानी के सबसे महत्वपूर्ण समय में ईंधन के दाम बढ़ाकर किसानों की कमर तोड़ने का काम किया जा रहा है।
केजरीवाल ने कहा कि आज किसान खाद, डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस जैसी जरूरी चीजों के लिए परेशान है। महंगाई लगातार बढ़ रही है और आम जनता लाइन में खड़े होने को मजबूर हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों का सीधा असर गरीब, किसान और मध्यम वर्ग पर पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि डीजल के दाम बढ़ने से सबसे ज्यादा असर खेती पर पड़ता है। ट्रैक्टर चलाने, खेत की सिंचाई करने और फसल ढुलाई की लागत लगातार बढ़ रही है। इसका सीधा असर किसानों की आय और आम जनता की जेब पर दिखाई देगा।
पूर्व मुख्यमंत्री ने सवाल उठाया कि जब दूसरे देशों से सस्ता तेल मिल सकता है तो सरकार जनता को राहत क्यों नहीं दे रही। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई ने लोगों का घरेलू बजट बिगाड़ दिया है।
पूर्वांचल और कुशीनगर के ग्रामीण इलाकों में भी डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर किसानों में नाराजगी देखी जा रही है। किसानों का कहना है कि खेती की लागत लगातार बढ़ती जा रही है जबकि फसलों का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है।
रिपोर्ट : के एन साहनी

Related Post

Leave a Comment