नवागत थानाध्यक्ष अनिल सिंह ने संभाली रबिंद्र नगर धुस की कमान

नवागत थानाध्यक्ष अनिल सिंह ने संभाली रबिंद्र नगर धुस की कमान


पुलिस अधीक्षक केशव कुमार की अपराध नियंत्रण नीति को आगे बढ़ाने का संकल्प


कुशीनगर। जनपद कुशीनगर के पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में थाना रबिंद्र नगर धुस को नए थानाध्यक्ष के रूप में श्री अनिल सिंह की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वर्ष 2013 बैच के उपनिरीक्षक अनिल सिंह मूल रूप से गाजीपुर जनपद के निवासी हैं और एक न्यायप्रिय, अनुशासित एवं निष्पक्ष अधिकारी के रूप में जाने जाते हैं।
वर्ष 2021 से जनपद कुशीनगर में अपनी सेवाएं दे रहे अनिल सिंह इससे पूर्व गोरखपुर जनपद के विभिन्न थानों पर भी अपनी कार्यशैली का प्रभाव छोड़ चुके हैं। पुलिस कप्तान केशव कुमार द्वारा उन पर भरोसा जताते हुए जिला मुख्यालय स्थित महत्वपूर्ण थाना रबिंद्र नगर धुस की कमान सौंपी गई है।
थानाध्यक्ष अनिल सिंह ने “सच्ची रिपोर्ट” से बातचीत में कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता थाना परिसर में आने वाले प्रत्येक पीड़ित की बात गंभीरता से सुनना और उन्हें त्वरित न्याय दिलाना होगा। उन्होंने कहा कि पुलिस अधीक्षक केशव कुमार की मंशा के अनुरूप अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण, महिलाओं की सुरक्षा, जनसुनवाई में पारदर्शिता तथा आमजन के बीच पुलिस के प्रति विश्वास को मजबूत करना उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और बेहतर बनाते हुए अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस कप्तान केशव कुमार के नेतृत्व में कुशीनगर पुलिस लगातार जनता की सुरक्षा और न्याय व्यवस्था को मजबूत करने का कार्य कर रही है, उसी दिशा में रबिंद्र नगर धुस पुलिस भी पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेगी।

Related Post

Leave a Comment

Breaking News

Follow me

इस तरह की वेबसाइट बनवाने के लिए संपर्क करे

Mob 8948760348 Add- Ravindra Nagar, Padrauna, Kushinagar