सरहद सीमांकन में भ्रष्टाचार का आरोप,डीएम से जांच की मांग


सरहद सीमांकन में भ्रष्टाचार का आरोप,
डीएम से जांच की मांग

कुशीनगर (ब्यूरो रिपोर्ट)
जनपद के तमकुहीराज तहसील क्षेत्र में दो गांवों की सरहद सीमांकन को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। ग्राम भूलिया अगरवां के निवासी शिवनाथ गुप्ता ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर राजस्व टीम पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत में कहा गया है कि सीमांकन के दौरान पत्थर गलत तरीके से लगाए गए और धन उगाही की गई, जिससे गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।
प्रार्थना पत्र के अनुसार ग्राम भूलिया अगरवां और झडवां गांव की सरहद सीमांकन प्रक्रिया में कथित अनियमितता की गई। आरोप है कि हल्का लेखपाल और कानूनगो की मिलीभगत से सीमांकन के पत्थर करीब 80 कड़ी गलत स्थान पर लगा दिए गए।
शिकायतकर्ता का कहना है कि इस पूरे मामले में राजस्व टीम द्वारा भारी धन उगाही भी की गई है।
पीड़ित ने बताया कि इस संबंध में कई बार उपजिलाधिकारी, तहसील दिवस और जिलाधिकारी को शिकायतीपत्र दी गई, लेकिन अब तक कोई निष्पक्ष सुनवाई नहीं हुई। शिकायतकर्ता ने आशंका जताई है कि यदि मामले की निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो क्षेत्र में शांति व्यवस्था प्रभावित हो सकती है।

इस संबंध में पीड़ित शिकायतकर्ता शिवनाथ गुप्ता ने कहा है कि

“हम लोग कई बार शिकायत कर चुके हैं लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। गलत सीमांकन कर दिया गया है और पैसे की मांग की जा रही है। हम चाहते हैं कि नई राजस्व टीम गठित कर फील्ड बुक के आधार पर दोबारा सीमांकन कराया जाए।
विपक्षी गणों के द्वारा उच्च अधिकारियों को गुमराह करके मेरे खिलाफ आदेश कराकर राजस्व टीम के द्वारा गलत तरीके से आबादी की जमीन को नंबर की जमीन बताया जा रहा है और उस पर पत्थर लगवा कर आबादी की जमीन समाप्त की जा रही है।”

अब देखना होगा कि जिलाधिकारी इस गंभीर शिकायत का संज्ञान लेकर क्या कार्रवाई करते हैं और क्या पीड़ितों को निष्पक्ष जांच के साथ न्याय मिल पाता है या नहीं।

Related Post

Leave a Comment

Breaking News

Follow me

इस तरह की वेबसाइट बनवाने के लिए संपर्क करे

Mob 8948760348 Add- Ravindra Nagar, Padrauna, Kushinagar