श्री रामनवमी का समापन,गोरखपुर मंडल व कुशीनगर में भव्य मेलों की धूम

रिपोर्ट: के.एन. साहनी

गोरखपुर मंडल के साथ-साथ कुशीनगर जनपद के विभिन्न मंदिर थाना क्षेत्रों में चैत्र नवरात्रि एवं राम नवमी का पर्व श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। अंतिम दिन मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना कर देवी-देवताओं को पूरी-हलवा का भोग अर्पित किया गया, वहीं जगह-जगह भव्य मेलों का आयोजन हुआ।
मेले के दौरान मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। मेले में लगी विभिन्न प्रकार की दुकानों पर लोगों ने जमकर खरीदारी की और उत्सव का आनंद उठाया।
गोरखपुर मंडल व कुशीनगर के प्रमुख धार्मिक स्थलों मे

तरकुलही देवी मंदिर

खानवार देवी मंदिर

मैनपुर देवी मंदिर

खिरकिया देवी मंदिर

लखराव देवी मंदिर

श्री राम जानकी मंदिर,

माता बंचरा देवी मंदिर,

छेड़ामाई मंदिर,
सहित अन्य मंदिरों पर श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

थाना रबिंद्र नगर धूस के ग्राम चौपरिया सिधुआ सहित विभिन्न क्षेत्रों में भी विशेष मेले का आयोजन हुआ, जहां भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
पूरे गोरखपुर मंडल व कुशीनगर के मंदिर थाना क्षेत्रों में पर्व के शांतिपूर्ण आयोजन पर जिलाधिकारी महेन्द्र सिंह तंवर एवं पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने जनपदवासियों और पुलिस टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रशासन और जनता के सहयोग से ऐसे बड़े धार्मिक आयोजनों को सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा सका।

👉 इस प्रकार गोरखपुर मंडल सहित कुशीनगर में रामनवमी एवं नवरात्रि पर्व भक्ति, उल्लास और अनुशासन के साथ संपन्न हुआ।

Related Post

Leave a Comment