श्री गुरु गोविंद मार्वल ग्रेनाइट एंड टाइल्स का भव्य उद्घाटन नगर से उमड़ी भीड़,

श्री गुरु गोविंद मार्वल ग्रेनाइट एंड टाइल्स का भव्य उद्घाटन नगर से उमड़ी भीड़,

पडरौना (कुशीनगर): नगर के वार्ड नंबर 21, महंत दिग्विजय नाथ नगर में श्री गुरु गोविंद मार्वल ग्रेनाइट एंड टाइल्स का भव्य शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह में नगर के प्रतिष्ठित व्यक्तित्व, व्यापारी, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

उद्घाटन समारोह में नगर के प्रतिष्ठित जनों की उपस्थिति

उद्घाटन के मुख्य अतिथि पडरौना नगर पालिका परिषद अध्यक्ष विनय कुमार जायसवाल तथा विशिष्ट अतिथि सभासद उत्तम चौहान ने फीता काटकर दुकान का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि “ग्रेनाइट और टाइल्स के क्षेत्र में यह प्रतिष्ठान नगरवासियों के लिए एक नई सुविधा लेकर आया है, जहां उन्हें उचित मूल्य पर कजारिया एटॉरनिटी ब्रांड के उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद उपलब्ध होंगे।”

ग्राहकों को गुणवत्तापूर्ण सेवा देने का संकल्प

दुकान के स्वामी मदन लाल संत ने उद्घाटन अवसर पर उपस्थित सभी अतिथियों, ग्राहकों और शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि “हमारा लक्ष्य ग्राहकों को बेहतर सेवा और उच्च गुणवत्ता वाली टाइल्स व ग्रेनाइट उचित दामों पर उपलब्ध कराना है, जिससे उनके निर्माण कार्यों में कोई कमी न आए।”

महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर शुभकामनाएं

मदन लाल संत ने सभी नगरवासियों को महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह शुभ दिन व्यापार और विकास के नए आयाम स्थापित करने के लिए प्रेरित करता है।

नगर के गणमान्य लोग रहे मौजूद

इस शुभ अवसर पर , पंकज सिंह, अवनीश त्रिपाठी,टीकम चंद, राजन गुप्ता, उत्तम सिंह, शंकर लाल सहित नगर के कई प्रतिष्ठित व्यापारी, समाजसेवी और नगरवासी उपस्थित रहे। सभी ने नव-प्रारंभित प्रतिष्ठान के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और इसे नगर के विकास में एक सकारात्मक कदम बताया।

रिपोर्ट: के. एन. साहनी, कुशीनगर

Related Post

Leave a Comment

Breaking News

Follow me

इस तरह की वेबसाइट बनवाने के लिए संपर्क करे

Mob 8948760348 Add- Ravindra Nagar, Padrauna, Kushinagar