कुशीनगर एयरपोर्ट पर पत्रकारों को प्रवेश से रोका, व्यवस्थाओं पर उठे सवाल

कुशीनगर एयरपोर्ट पर पत्रकारों को प्रवेश से रोका, व्यवस्थाओं पर उठे सवाल

कुशीनगर।
कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर व्यवस्थाओं की जानकारी लेने पहुंचे पत्रकारों को बैरियर पर ही रोक दिया गया। सुरक्षा कर्मियों द्वारा प्रवेश न दिए जाने के बाद इस कार्रवाई पर सवाल खड़े होने लगे हैं।
जानकारी के अनुसार पत्रकार एयरपोर्ट पर यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं और व्यवस्थाओं की स्थिति जानने पहुंचे थे, लेकिन उन्हें मुख्य प्रवेश द्वार से आगे जाने की अनुमति नहीं दी गई। सुरक्षा पक्ष ने इसे निर्धारित नियमों का पालन बताया।

पत्रकारों द्वारा बाहर मौजूद यात्रियों से की गई बातचीत में कुछ लोगों ने सुविधाओं की कमी और सूचना व्यवस्था में खामियों की ओर इशारा किया। हालांकि इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।
भारत में प्रेस की स्वतंत्रता भारतीय संविधान का अनुच्छेद 19(1)(a) के तहत संरक्षित है, वहीं एयरपोर्ट जैसे संवेदनशील स्थलों पर सुरक्षा नियम भी लागू होते हैं। ऐसे में दोनों के बीच संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता बताई जा रही है।
इस संबंध में एयरपोर्ट प्रशासन की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी है। मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चा तेज हो गई है।

बैरियर पर डियूटी पर लगे सुरक्षा कर्मियों ने बताया की अंदर बैठे अधिकारीयों से बताया की बाहर बैरियर पर सम्पादक के एन साहनी आये है उन्हें जाने दिया जाय या नहीं अंदर से कोई जबाब नहीं आना दुर्भाग्यपूर्ण बात है और यह सन्देश लोक हित मे उचित नहीं है।

Related Post

Leave a Comment

Breaking News

Follow me

इस तरह की वेबसाइट बनवाने के लिए संपर्क करे

Mob 8948760348 Add- Ravindra Nagar, Padrauna, Kushinagar