जलपान व्यवस्था की जिम्मेदारी रामनरेश सिंह पर, सहयोगी राहुल सिंह की भूमिका भी सवालों के घेरे में

Spread the love

जलपान व्यवस्था की जिम्मेदारी रामनरेश सिंह पर, सहयोगी राहुल सिंह की भूमिका भी सवालों के घेरे में

कुशीनगर। विकसित भारत संकल्प सभा एवं सेवा ज्योति यात्रा के जिला स्तरीय कार्यक्रम में हजारों की संख्या में पहुंचे लोगों के लिए जलपान व्यवस्था को लेकर अव्यवस्था के आरोप सामने आए हैं। जानकारी के अनुसार GST विभाग के असिस्टेंट कमिश्नर रामनरेश सिंह को जलपान व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, जबकि राहुल सिंह सहयोगी के रूप में व्यवस्था में जुड़े हुए थे।

कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे महिला-पुरुषों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को पानी तथा जलपान के लिए परेशान होना पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जलपान की व्यवस्था अपेक्षा के अनुरूप नहीं थी और कुछ समय बाद खाद्य सामग्री समाप्त हो गई।

बताया गया कि करीब 40 किलो पेठा और एक गट्टा मंगाया गया था। सामग्री समाप्त होने के बाद जलपान व्यवस्था में लगे लोगों द्वारा कथित तौर पर कहा गया कि उन्हें इतनी ही मात्रा उपलब्ध कराई गई थी। इससे कार्यक्रम में आए लोगों में नाराजगी देखी गई।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब कार्यक्रम में हजारों लोगों के पहुंचने की संभावना पहले से थी तो जलपान एवं पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था क्यों नहीं की गई? वहीं, जलपान व्यवस्था के मुख्य जिम्मेदार बताए जा रहे GST असिस्टेंट कमिश्नर रामनरेश सिंह के सभा स्थल से अनुपस्थित रहने की भी चर्चा रही।

ऐसे में सवाल उठना स्वाभाविक है कि जिम्मेदारी तय होने के बावजूद व्यवस्था की निगरानी कौन कर रहा था और सहयोगी के रूप में जुड़े राहुल सिंह की भूमिका क्या थी?

हालांकि, पूरे मामले में संबंधित अधिकारियों का पक्ष अभी सामने नहीं आया है। उनका पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी निष्पक्ष रूप से प्रकाशित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *