बारात के दौरान सड़क पर आतिशबाजी का वीडियो वायरल, पुलिस ने समझाइश के साथ की कार्रवाई,,

बारात के दौरान सड़क पर आतिशबाजी का वीडियो वायरल, पुलिस ने समझाइश के साथ की कार्रवाई,,

1️⃣ सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने लिया संज्ञान।

2️⃣ SHO राकेश कुमार राय मय टीम मौके पर पहुंचे, यातायात कराया सुचारू।

3️⃣ एक युवक पर चालान, वाहनों का 10 हजार रुपये का ई-चालान।

देवरिया। जनपद देवरिया में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए आवश्यक कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो कसया रोड स्थित कोतवाली थाना देवरिया क्षेत्र का है, जिसमें बारात के दौरान कुछ लोग सड़क किनारे आतिशबाजी करते और उत्साह में नाचते दिखाई दे रहे थे।
पुलिस के अनुसार बारात गुजरने के दौरान कुछ बाराती खुशी के माहौल में गाड़ियों के पास आतिशबाजी कर रहे थे, जिससे कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात प्रभावित हुआ। सूचना मिलते ही थाना कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (SHO) राकेश कुमार राय मय पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाते हुए सड़क को खाली कराया तथा यातायात व्यवस्था को फिर से सामान्य कराया।
जांच के दौरान पुलिस ने अराजकता फैलाने के आरोप में शुभम वर्मा पुत्र राजकुमार वर्मा निवासी राम गुलाम टोला पूर्वी, थाना कोतवाली देवरिया की पहचान करते हुए उनके खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170/126/135 के तहत चालान की कार्रवाई की। साथ ही बारात में शामिल कुछ वाहनों का लगभग 10 हजार रुपये का ई-चालान भी किया गया।
पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों को समझाइश देते हुए कहा कि खुशी के अवसर पर भी सार्वजनिक स्थानों पर नियमों का पालन करना आवश्यक है, ताकि किसी को असुविधा न हो और यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो।
पुलिस के अनुसार मौके पर स्थिति पूरी तरह सामान्य रही और कानून-व्यवस्था से जुड़ी कोई गंभीर समस्या नहीं हुई।

रिपोर्ट: के. एन. साहनी, देवरिया

Related Post

Leave a Comment

Breaking News

Follow me

इस तरह की वेबसाइट बनवाने के लिए संपर्क करे

Mob 8948760348 Add- Ravindra Nagar, Padrauna, Kushinagar