पुलिस जनसुनवाई में फरियादियों को किया जा रहा मिसगाइड, एसपी ने दिए सख्त निर्देश

  1. आईओ

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा द्वारा जनसुनवाई में आने वाले फरियादियों की समस्याओं के समाधान हेतु स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि सभी थानाध्यक्ष विवादित स्थलों पर स्वयं जाएं और मामले की निष्पक्ष जांच करें। बावजूद इसके, यह देखने में आ रहा है कि अधिकतर मामलों में थानाध्यक्ष स्वयं घटनास्थल पर नहीं जाते, बल्कि जांच की जिम्मेदारी दारोगा या बीट सिपाहियों को सौंप दी जाती है। इससे फरियादी संतुष्ट नहीं होते और न्याय पाने के लिए पुलिस अधीक्षक कार्यालय तक पहुंचने को मजबूर होते हैं।

जनसुनवाई में फरियादियों को भटकाया जा रहा

सूत्रों के अनुसार, जनसुनवाई के दौरान पुलिस कार्यालय में तैनात कुछ कर्मियों द्वारा फरियादियों को गुमराह किया जा रहा है। कई पीड़ितों को सही सलाह देने के बजाय वापस भेज दिया जाता है, जिससे उनकी समस्याएं अनसुलझी रह जाती हैं। इसे देखते हुए एसपी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया है कि फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उनका त्वरित निस्तारण किया जाए।

एसपी ने थानाध्यक्षों को दी हिदायत

एसपी मिश्रा ने सभी थानाध्यक्षों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कोई मामला उनके पास आता है, तो वे स्वयं मौके पर जाकर जांच करें। किसी भी फरियादी की शिकायत को नजरअंदाज करना या उसे टालना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि बिना उनकी अनुमति के कोई भी फरियादी को थाने में लौटाने का प्रयास न किया जाए।

रात्रि गश्त और चौकसी के आदेश

कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए एसपी मिश्रा ने सभी राजपत्रित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक थानों, चौकियों और पिकेट्स की औचक चेकिंग करें। इस अभियान का उद्देश्य पुलिस कर्मियों की सतर्कता बढ़ाना और जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

एसपी ने दोहराया कि पुलिस का मूल कर्तव्य जनता की समस्याओं का समाधान करना है। यदि कोई भी अधिकारी या कर्मचारी इस जिम्मेदारी में लापरवाही करता पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Post

Leave a Comment

Breaking News

Follow me

इस तरह की वेबसाइट बनवाने के लिए संपर्क करे

Mob 8948760348 Add- Ravindra Nagar, Padrauna, Kushinagar