होली शांति और सौहार्द का पर्व,हुड़दंग कत्तई बर्दाश्त नहीं : प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार राय

(केoएनoसाहनी देवरिया)

देवरिया। होली पर्व के अवसर पर जनपद देवरिया में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में व्यापक तैयारियां की गई हैं। इसी क्रम में सदर कोतवाली देवरिया के प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार राय ने क्षेत्रवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे का संदेश दिया।
प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि होली अबीर-गुलाल, प्रेम, भाईचारे और खान-पान का त्योहार है। यह एक-दूसरे से गले मिलकर खुशियां बांटने का पर्व है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि त्योहार की आड़ में किसी भी प्रकार का हुड़दंग, अशांति या कानून व्यवस्था भंग करने की कोशिश कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने आगे कहा कि इस समय मुस्लिम समुदाय का पवित्र माह रमजान भी चल रहा है। ऐसे में सभी नागरिकों को चाहिए कि आपसी सम्मान और सौहार्द बनाए रखें तथा एक-दूसरे की धार्मिक भावनाओं का आदर करें। उन्होंने मुस्लिम भाइयों को रमजान की भी शुभकामनाएं दीं और कहा कि देवरिया सदैव गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल रहा है।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है तथा गश्त बढ़ा दी गई है। सोशल मीडिया पर भी पुलिस की विशेष नजर है ताकि किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना से माहौल प्रभावित न हो।
अंत में उन्होंने जनपदवासियों से अपील की कि शांति, सद्भाव और कानून का पालन करते हुए होली पर्व मनाएं तथा प्रशासन का सहयोग करें, ताकि यह रंगों का त्योहार सभी के लिए सुख, शांति और आनंद लेकर आए।

ओम पत्रिका न्यूज, देवरिया

Related Post

Leave a Comment

Breaking News

Follow me

इस तरह की वेबसाइट बनवाने के लिए संपर्क करे

Mob 8948760348 Add- Ravindra Nagar, Padrauna, Kushinagar