जनसुनवाई में फरियादियों की समस्याएं सुनते ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अक्षय दीपक
कसया (कुशीनगर)। तहसील कसया के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट श्री अक्षय दीपक ने अपने जनसुनवाई चैंबर में फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। भूमि विवाद से जुड़े मामलों में उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं लेखपालों को मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच करते हुए समयबद्ध निस्तारण के सख्त निर्देश दिए।
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने लेखपालों को स्पष्ट निर्देश दिया कि भूमि विवाद से जुड़े मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। यदि किसी पीड़ित को लंबे समय से न्याय के लिए तहसील के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं, तो ऐसे मामलों को प्राथमिकता के आधार पर लेकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर संबंधित राजस्व टीम गठित कर मौके पर जांच कराई जाए और दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद तथ्यों के आधार पर निष्पक्ष रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। पीड़ित को न्याय दिलाने में अनावश्यक देरी प्रशासन की कार्यप्रणाली के अनुरूप नहीं है।
जनसुनवाई के दौरान कानूनगो ब्रजेश मणि त्रिपाठी, बाबू विशाल सिंह, लेखपाल एवं अन्य तहसील कर्मचारी मौजूद रहे। बड़ी संख्या में फरियादियों ने अपनी समस्याएं ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के समक्ष रखीं।


