बजट भाषण में गूंजा मत्स्य विभाग का उत्थान, मछुआ समाज के विकास को मिलेगी नई रफ्तार

बजट भाषण में गूंजा मत्स्य विभाग का उत्थान, मछुआ समाज के विकास को मिलेगी नई रफ्तार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा में प्रस्तुत बजट भाषण के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मत्स्य विभाग की उपलब्धियों और आगामी वित्तीय वर्ष की योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार मत्स्य विभाग के सशक्तिकरण और मछुआ समाज के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में मत्स्य मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद के नेतृत्व में विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि आज उत्तर प्रदेश का मत्स्य विभाग निरंतर नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। विभाग द्वारा मत्स्य उत्पादन बढ़ाने, आधुनिक तकनीकों को बढ़ावा देने, रोजगार सृजन तथा मछुआ समुदाय को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए गए हैं।

बजट में मत्स्य पालन को बढ़ावा देने, तालाबों के विकास, बीज उत्पादन, मत्स्य पालकों को अनुदान एवं प्रशिक्षण जैसी योजनाओं के लिए विशेष प्रावधान किए गए हैं। सरकार का उद्देश्य प्रदेश को मत्स्य उत्पादन के क्षेत्र में अग्रणी बनाना और मछुआ समाज को सम्मानजनक जीवन प्रदान करना है।
मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद ने कहा कि मछुआ समाज के हितों से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और विभाग को देश में अव्वल बनाने के लिए हरसंभव प्रयास जारी रहेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में आगामी वित्तीय वर्ष में मत्स्य विभाग नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।
सरकार के इस दृष्टिकोण से प्रदेश के मछुआ समाज में उत्साह का माहौल है और उन्हें विकास की नई संभावनाएं दिखाई दे रही हैं।

Related Post

Leave a Comment

Breaking News

Follow me

इस तरह की वेबसाइट बनवाने के लिए संपर्क करे

Mob 8948760348 Add- Ravindra Nagar, Padrauna, Kushinagar