फरियादियों में जगी न्याय की उम्मीद

Spread the love

नवागत ज्वाइंट मजिस्ट्रेट जी. अक्षय दीपक (IAS) की जनसुनवाई में पीड़ितों की फरियाद पर गंभीरता से सुनवाई

कसया तहसील में नवागत ज्वाइंट मजिस्ट्रेट जी. अक्षय दीपक (IAS) की जनसुनवाई में फरियादियों की उम्मीदें बढ़ती नजर आ रही हैं। जनसुनवाई के दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने एक-एक पीड़ित की बात ध्यानपूर्वक सुनी और संबंधित मामलों में नियमानुसार उचित समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जनसुनवाई में न्यायिक तहसीलदार विजय यादव एवं नायब तहसीलदार राहुल खरवार, विशाल सिंह की मौजूदगी में विभिन्न मामलों से जुड़े लोगों की समस्याएं सुनी गईं। अधिकारियों ने संबंधित प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए नियमानुसार कार्रवाई और समयबद्ध निस्तारण पर जोर दिया।

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना जाए और पात्र मामलों में शासन की मंशा के अनुरूप निष्पक्ष एवं नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि पीड़ितों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

सच्ची रिपोर्ट | कुशीनगर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *